" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

आर्मी चीफ के पक्ष में खुलकर सामने आई टीम अन्ना


नई दिल्ली ।। सरकार की नाराजगी और राजनीतिक दलों के हमले झेल रहे आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के पक्ष में टीम अन्ना खुलकर सामने आ गई। गुरुवार को टीम अन्ना ने जनरल सिंह को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा कि सरकार की हां में हां न मिलाने की वजह से ही उन्हें निशाने पर लिया गया है। 


टीम अन्ना के अहम सदस्य अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ' आर्मी चीफ और सीएजी जैसे कुछ लोग जो सरकार की हां में हां नहीं मिलाते, उन्हें निशाने पर ले लिया जाता है। हम आर्मी चीफ के संघर्ष का पूरा समर्थन करते हैं। हमें उन पर गर्व है। ' उन्होंने कहा, ऐसा लगता है कि सरकार ने उनके खिलाफ जंग छेड़ दी है। आर्मी चीफ के खिलाफ दिए जा रहे बयानों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ' नेता देश की सुरक्षा तैयारियों में कमी पर चर्चा करने के बदले राजनीति खेल रहे हैं। ' 


टीम अन्ना की एक और सदस्य किरन बेदी ने कहा, ऐसा लगता है कि आर्मी चीफ 'संदिग्ध निष्ठा वाले सीनियर ऑफिसरों' से घिरे थे। 'सबूत तो था, पर समझ नहीं आ रहा था इन्हें कैसे फिक्स किया जाए? अब उन्हें रास्ता मिल गया है।' 


किरन बेदी ने ट्वीट किया,'जब और कुछ काम नहीं करता तब कुदरत का नियम काम करता है। कुदरत पर भरोसा रखें। जो करप्शन में लिप्त हैं और सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं उनका अंत जल्द ही होगा।'
" "