" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

अन्ना टीम बिना चुनाव लड़े हथियाना चाहती है सत्ता: दिग्विजय

कांग्रेस के महासचिव और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अन्ना टीम पर निशाना साधा है। उन्होंने अन्ना टीम पर आरोप लगाया कि वे जनता को गुमराह कर बिना चुनाव के सत्ता हथियाना चाहते हैं।

मंगलवार को मीडिया से चर्चा करते हुए दिग्विजय सिंह ने कटाक्ष करते हुए कहा कि अन्ना टीम के सदस्यों का इतिहास बड़ा उज्ज्वल है। ऐसे में वे देश की जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों पर कैसे कीचड़ उछाल सकते हैं। सिंह ने एक-एक कर नाम लिए और कहा कि अन्ना टीम के अरविंद केजरीवाल वो शख्स हैं जिन्होंने नौकरी में रहते हुए शासकीय नियमों का उल्लंघन किया। प्रशांत भूषण- शांति भूषण पर उन्होंने आरोप लगाया कि अदालतों में अच्छी पकड़ होने के चलते भूषणों ने करोड़ों की भूमि लाखों में खरीदी, टैक्स चोरी की। किरण वेदी के बारे में दिग्विजय बोले की एनजीओ के लिए बिजनेस क्लास से पैसा लेकर रियायत की हवाई यात्राएं की।

ऐसे चरित्र के लोग बिना चुनाव लड़े ही देश की बागडौर अपने हाथ में लेना चाहते हैं। ये लोग ऐसा दबाव बनाना चाहते हैं कि इनसे पूछकर सत्ता चले। अन्ना टीम अपने गिरेबां में झांके कि वे जब नियमों का उल्लंघन कर रहे थे, टैक्स चोरी कर रहे थे, तब इनकी मॉरिलिटी कहां चली गई थी।
" "