" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

अन्ना का बंगलूरू में प्राकृतिक तरीके से इलाज शुरू

प्राकृतिक चिकित्सा के लिए बृहस्पतिवार को बंगलूरू पहुंचे प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का इलाज शुरू हो गया है। इंडिया अगेंस्ट करप्शन की बंगलूरू अध्याय की प्रतिनिधि मीनाक्षी भरत ने बताया कि अन्ना हजारे जिंदल नैचुरोथेरेपी सेंटर में दस दिन तक आयुर्वेदिक प्रणाली से स्वास्थ्य लाभ लेंगे।


महत्वपूर्ण अंग सामान्य ढंग से काम कर रहे
बंगलूरू के हवाई अड्डे पहुंचे अन्ना को लेने उनकी टीम के सदस्य अरविंद केजरीवाल और इंडिया अगेंस्ट करप्शन के कार्यकर्ता पहुंचे थे। पिछले कुछ समय से भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी आंदोलन में व्यस्त रहे हजारे अपने सीने में जकड़न तथा पीठ दर्द के चलते रविवार को गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। इससे पहले उनका पुणे के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। 74 वर्षीय हजारे का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि उनके महत्वपूर्ण अंग सामान्य ढंग से काम कर रहे हैं और वह शीघ्र ही स्वस्थ हो जाएंगे।
SEND THIS POST TO YOUR FACEBOOK FRIENDS/GROUPS/PAGES
" "