" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

ओम पुरी ने अन्ना को बताया अनपढ़



पटियाला। एक समय अन्ना हजारे के हिमायती रहे अभिनेता ओम पुरी ने अब उन्हें अनपढ़ और दिशाहीन बताया है। ओम पुरी ने अन्ना
की मुहिम को तो सही बताया है लेकिन यह भी कहा कि अन्ना हजारे अपने चार साथियों के हाथ में खेल रहे हैं। पटियाला के राजपुरा में एक निजी कार्यक्रम में कहा कि अन्ना ईमानदार और भले आदमी है लेकिन वह कम पढ़े लिखे हैं। केवल ईमानदार होना ही काफी नहीं है। विजन भी होना चाहिए, जो उनके पास नहीं है।


अन्ना को संसद का सम्मान करना चाहिए। अन्ना को अपने आसपास के चार लोगों के अलावा कुछ और पढ़े लिखे लोगों का भी साथ लेना चाहिए। गौरतलब है कि रामलीला मैदान में ओम पुरी ने खुले आम अन्ना का समर्थन करते हुए राजनेताओं को भ्रष्ट और अनपढ़ बताया था। ओमपुरी के बयान से सांसद नाराज हो गए थे। कई सांसदों ने ओमपुरी के खिलाफ विशेषाधिकार का नोटिस भी दिया था।

SEND THIS POST TO YOUR FACEBOOK FRIENDS/GROUPS/PAGES
" "