" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ी, इलाज के लिए दिल्ली आएंगे

नई दिल्ली। समाजसेवी अन्ना हजारे की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। बताया जा रहा है कि एलयोपेथिक की दवाओं की वजह से उन्हें साइड इफेक्ट हो गया है। अब अन्ना को आगे के इलाज के लिए दिल्ली लाया जाएगा। इसके बाद उन्हें गुड़गांव के मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। मालूम हो कि अभी तक अन्ना का इलाज पुणे के संचेती अस्पताल के डॉक्टर कर रहे थे।
इस बारे में टीम अन्ना के सदस्य मनीष सिसौदिया ने कहा कि अन्ना की तबीयत काफी खराब है। पिछले कुछ दिनों से अन्ना से शरीर में दर्द बढ़ गया था और सूजन बी बढ़ गई थी। इसलिए पुरी जांच के लिए वो दिल्ली आएंगे। तबीयत खराब होने के वजह से अन्ना पांच राज्यों के चुनाव में दौरा नहीं कर पाए हैं।

जानकारी के मुताबिक अन्ना कल दिल्ली आएंगे और एयरपोर्ट से सीधे मेदांता अस्पताल जाएंगे। जहां वो 2-3 दिन तक भर्ती रहेंगे। वहां पर उनके जरूरी टेस्ट किए जाएंगे। जिसके बाद किस तरीके से उनका इलाज किया जाए इल पर विचार किया जाएगा। कहा जा रहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो अन्ना को आयुर्वेद विधि से इलाज के लिए बैंगलोर भी ले जाया जा सकता है। गौरतलब है कि इससे पहले भी मेदांता अस्पताल के डॉक्टर अन्ना का इलाज कर चुके हैं।



SEND THIS POST TO YOUR FACEBOOK FRIENDS/GROUPS/PAGES
" "